महाराष्ट्र: एक दिन में मिले 5493 कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 1,64,626

img

मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार को एक दिन में 5493 कोरोना मरीज पाये गये हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढक़र 1,64,626 हो गई है। आज राज्य में एक दिन में 60 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढक़र 7429 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 86,575 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।

mumbai corona update

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 60 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 23 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 25 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 8, पुणे मंडल में 24, कोल्हापुर मंडल में 2, आकोला मंडल में 1 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।

प्रधानमंत्री ने पूरे देश को गुमराह किया और देश से झूठ बोला है: रामेश्वर

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढक़र 75,539 हो गई है। मुंबई में अब तक 4371 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 2330 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 86,574 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।

मथुरा: फर्जी ड्राइविंग-लाइसेंस बनाने वाला उपकरण, मोहर समेत गिरफ्तार

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 1,18,732, नासिक मंडल में 8431, पुणे मंडल में 24,462, कोल्हापुर मंडल में 1944, औरंगाबाद मंडल में 5675, लातूर मंडल में 955, आकोला मंडल में 2588, नागपुर मंडल में 1765 और अन्य राज्यों के 74 मरीजों का इलाज महाराष्ट्र में जारी है।

Related News