Up Kiran, Digital Desk: अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे 18 हाथियों के समूह का नेतृत्व कर रहे हाथी के भागने से भगदड़ मच गई। हाथी जैसे ही भीड़ से अलग हुआ, वह चारों तरफ भागने लगा। इससे सड़क के दोनों तरफ मौजूद लोग भी भाग खड़े हुए। वन विभाग ने समय रहते हाथी को काबू में कर लिया और उसे रथ यात्रा से दूर ले गया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।
यह रथ यात्रा जमालपुर स्थित मंदिर से शुरू हुई है और शाम तक वापस मंदिर में लौटेगी। अहमदाबाद में जगन्नाथ यात्रा सुबह 7 बजे शुरू हुई है। सुबह 5 से 6 बजे के बीच भगवान की तीनों मूर्तियों को रथ पर विराजमान किया गया। रथ के आगे सोने की झाड़ू रखी गई है। सामान्य अनुष्ठान के बाद सुबह 9:30 बजे भगवान को मंदिर से बाहर निकालने की रस्में शुरू हो गई हैं। पूजा के बाद बलभद्र, बहन सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ रथ में विराजमान होंगे।
पुरी राजघराने के गजपति दिव्य सिंह देव सोने की झाड़ू से रथ के आगे का हिस्सा साफ करके रथ यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस रथ को गुंडिचा मंदिर ले जाया जाता है, जो करीब 3 किमी दूर है। माना जाता है कि यह जगन्नाथ के मामा का स्थान है। आज की रथ यात्रा में 18 हाथी, भारतीय संस्कृति से जुड़े 101 रथ, 30 अखाड़े, 18 भजन मंडलियां और 3 बैंड शामिल हैं। इस यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी।
_2030733670_100x75.png)


_1674708198_100x75.png)
_1239511837_100x75.png)