स्तन कैंसर से बचने के लिए अपने दिनचर्या और खानपान में ऐसे करें बदलाव

img

महिलाएं घर-परिवार और बच्चे की देखभाल में अपना ख्याल रखना भूल जाती हैं। इस दौरान खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव के चलते महिलाओं की मानसिक और शारीरिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। कई महिलाओं में आयरन की कमी हो जाती है, तो कई महिलाएं तनाव की शिकार हो जाती हैं। वहीं, उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं की जिम्मेवारी बढ़ती है। साथ ही शरीर में भी व्यापक बदलाव होता है। इसके लिए डॉक्टर्स हमेशा महिलाओं को उम्र के हिसाब से डाइट लेने की सलाह देते हैं। इसके लिए महिलाओं को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। तो आइए जानते हैं-

Breast Cancer

सही दिनचर्या का पालन करें-

डॉक्टर्स की मानें तो कई बीमारियां खराब दिनचर्या और गलत खानपान के चलते जन्म लेती हैं। इसके लिए सबसे पहले अपनी दिनचर्या और खानपान में बदलाव करें। खैनी, गुटखा, शराब, तंबाकू, धूम्रपान समेत अन्य मादक पदार्थों के सेवन से स्तन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए स्तन कैंसर से बचाव के लिए इन चीजों का सेवन बिल्कुल न करें।

रोजाना एक्सरसाइज करें-

अक्सर महिलाएं काम-काज के चलते एक्सरसाइज नहीं कर पाती हैं। अगर आप भी एक्सरसाइज नहीं करती हैं, तो अपनी यह आदत बदल दें। वर्कआउट करने से शारीरिक और मानसिक बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसके लिए रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। विशेषज्ञ हमेशा एक हफ्ते कम से कम 150 मिनट एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं।

वजन संतुलित रखें-

डॉक्टर्स की मानें तो वजन कंट्रोल में रहने से स्तन कैंसर का खतरा कम हो जाता है। इसके लिए रोजाना योगा और एक्सरसाइज करें। साथ ही अपनी डाइट में बदलाव करें। वहीं, जंक फूड्स से परहेज करें। इन नियमों का पालन करने से आपका वजन संतुलित रहेगा। वहीं, विशेष परिस्थिति में डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें।

Related News