img

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक चौंकाने वाली घटना उजागर हुई है। यहां एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी की महिला सीईओ ने अपने 4 साल के बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद महिला बैग में बच्चे का शव लेकर गोवा से कर्नाटक जा रही थी। मगर पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया। महिला के साथ रहे बच्चे के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला की शादी 2010 में हुई थी। 2019 में महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। 2020 से उसका अपने पति से झगड़ा होने लगा। मामला कोर्ट में चला गया। जिसके बाद दोनों ने तलाक लेने का निर्णय लिया। अदालत ने पिता को हर रविवार को बच्चे से मिलने की इजाजत दी। कोर्ट के इस आदेश से महिला दबाव में आ गई। वह नहीं चाहती थी कि पिता बच्चे से मिले। उसने इसके लिए योजना बनाई। महिला शनिवार को बच्चे को गोवा ले गई और वहां एक होटल में बच्चे की हत्या कर दी।

बेरहम महिला ने अजन्मे बच्चे को हमेशा के लिए मार डाला ताकि बच्चा अपने पिता से न मिल सके। महिला गोवा के जिस होटल में ठहरी थी। वहां आते वक्त वह अपने 4 साल के बेटे को भी साथ लेकर आई थीं। मगर होटल से बाहर निकलते वक्त महिला के साथ उसका बेटा नहीं था। महिला को अकेला जाता देख जब होटल स्टाफ ने बच्चे के बारे में पूछा तो महिला ने कहा कि बच्चे को पहले ही घर भेज दिया गया है। महिला के होटल छोड़ने के बाद स्टाफ ने उसके कमरे की जांच की तो खून के धब्बे मिले। इसके बाद होटल स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

--Advertisement--