Mantra For Happy Life: वेदों में बताए गए मन्त्रों के जाप से आएंगी जीवन में खुशहाली

img

Happy Life Mantra: आज के दौर में लोग अपने जीवन की भाग-दौड़ में इतने व्यस्त हैं कि उनके पास भगवान की पूजा और ध्यान के लिए वक्त ही नहीं है। तनाव और समय रफ्तार ने व्यक्ति को इस तरह जकड़ लिया है कि जीवन में खुश रहना उसके लिए एक चुनौती से कम नहीं है। व्यक्ति को तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए रोज नई-नई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।

वैदिक मंत्र: मनुष्य को जीवन में खुश रहने के लिए धन और अच्छी जीवन शैली के साथ कुछ अन्य महत्वपूर्ण चीजों को ध्यान में रखना जरूरी है। प्राचीन काल में ऋषि-मुनियों ने हमारे वेद पुराणों में जीवन नीतियों के लिए कई ऐसे रहस्य बताए गए हैं जिनसे खुशहाल जीवन जिया जा सकता है।

ऋषि-मुनियों के बताये जीवन नीतियों के श्लोक (Subhashitani Shloka) को समझने से ही जीवन में खुशियां आ जाती हैं। और ऐसे श्लोकों के जाप से व्यक्ति सफलता की सीढ़ी चढ़ने लगता हैं तो आइये जानते हैं वेदों में बताए गए कुछ ऐसे ही मन्त्रों के बारे में जो आपके जीवन को खुशियों और धन संपत्ति से भर देंगे।

इन मंत्रों को रखें हमेशा ध्यान

(Subhashitani Mantra For Happy Life)

न ही कश्चित् विजानाति किं कस्य श्वो भविष्यति।
अतः श्वः करणीयानि कुर्यादद्यैव बुद्धिमान्।।

इस श्लोक में बताया गया है कि कल क्या और कैसा होगा इसके बारे में कोण नहीं जनता हैं इसलिए कल करने वाले कार्य को आज ही कर लेना बुद्धिमान व्यक्ति का काम होता है और यही एक सफल व्यक्ति की पहचान होती है।

उदये सविता रक्तो रक्त:श्चास्तमये तथा।
सम्पत्तौ च विपत्तौ च महतामेकरूपता॥

इस श्लोक का भावार्थ है कि उदय होते समय सूर्य लाल होता है। वहीं अस्त होते समय भी सूर्य लाल रंग का ही होता है। इसी प्रकार यह भी सत्य है कि महापुरुष व्यक्ति सुख और दुख के समय एक समान रहते हैं।उन्हें ना तो दुख विचलित सकता है और ना हीसुख का उनपर कोई प्रभाव पड़ता है। वह अपने पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहते हैं।

गते शोको न कर्तव्यो भविष्यं नैव चिन्तयेत्।
वर्तमानेन कालेन वर्तयन्ति विचक्षणाः॥

इस श्लोक का अर्थ बताते हुए गया है कि हमें बीते हुए समय का शोक नहीं करना चाहिए और न ही भविष्य के लिए परेशान होना चाहिए। व्यक्ति वर्तमान में जो कार्य करता और उसी से भविष्य के विषय में जागरूक रहता है वही बुद्धिमान कहलाता है।

Sawan Bhalenath Shiva: भगवान शिव को प्रसन्न करने का ये उपाय दूर करेगा धन संकट, पैसों की तंगी से मिलेगी राहत

Commonwealth Games: दूसरी बार ध्वजवाहक बनकर देश का सम्मान बढ़ाएंगी PV Sindhu

Friendship Day Gift ideas 2022: फ्रेंडशिप डे पर दोस्त के लिए खरीदें 2000 रुपए तक के ये शानदार गिफ्ट

 

Related News