75 लड़कियों से शादी की, 200 को धकेला जिस्मफरोशी के धंधे में, अब ऐसे खुली पोल

img

मध्य प्रदेश। मध्यप्रदेश के इंदौर में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां की पुलिस ने बांग्लादेशी लड़कियों के तस्कर मुनीर उर्फ़ मुनीरुल को गिरफ्तार किया है। मुनीर ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे क‍िए हैं। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने बांग्लादेश से 200 से अधिक बांग्लादेशी लड़कियों को लाकर जिस्मफिरोशी के धंधे में धकेला था। वह हर महीने बांग्लादेश से 55 से अधिक लड़कियों को लाता था। वह बीते पांच साल से इस धंधे में है। आरोपी ने बताया कि वह अब तक 75 लड़कियों से शादी कर चुका है। इंदौर एसआईटी ने गुरुवार को मुनीर को सूरत से गिरफ्तार किया था।

sex racket

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लड़कियों को बांग्लादेश और भारत के पोरस बॉर्डर पर स्थित नाले के रास्ते लाता था। इसके बाद बॉर्डर के पास के छोटे गांव में एजेंट्स के माध्यम से लड़कियों को मुर्शिदाबाद और आसपास के ग्रामीण इलाकों में लाकर ही भारत में एंट्री करवाता था। दरअसल, इंदौर पुलिस ने 11 महीने पहले लसूड़िया और विजय नगर इलाकों में ऑपरेशन चलाकर 21 बांग्लादेशी लड़कियों को रेस्क्यू कर छुड़ाया था। इनमें से 11 बांग्लादेशी और बाकी अन्य शहरों की युवतियां थीं।

इस मामले में सागर उर्फ सैंडो, आफरीन, आमरीन व अन्य लोग आरोपी बनाए गए थे जबकि मुनीर भाग निकला था। उसे गुरुवार को सूरत से पकड़कर इंदौर लाया गया। इंदौर पुलिस ने मुनीर पर 10 हजार रुपये का इनाम रखा था। मुनीर बांग्लादेश के जसोर का रहने वाला है। वह बांग्लादेश में पहले लड़कियों से शादी करता था। इसके बाद उन्हें भारत लेकर बेंच देता था। बताया जा रहा है कि उसके पीछे भारत में बड़ा नेटर्वक काम करता है।

मुनीर ने बताया कि सेक्स रैकेट से जुड़ा गिरोह लड़कियों की पहले कोलकाता, फिर मुंबई में ट्रेनिंग कराता है। इसके बाद डिमांड पर लड़कियों को देश के दूसरे शहरों भोपाल व अन्य शहरों में सप्लाई करता था। लड़कियों को मुंबई से रवाना करने के पहले उनके दस्तावेज रखवा लिए जाते थे। लड़कियां बांग्लादेश की ही हैं, इसकी पहचान एजेंट आंखों के जरिए करते थे। ये सूरत के स्पा सेंटर्स के अलावा इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, पुणे, मुंबई, बेंगलुरु में भी लड़कियों को भेजते थे।

Related News