मुसलमान औरतों के अपमान की मुख्य आरोपी महिला निकली उत्तराखंड की निवासी, पुलिस ने किया…

img

उत्तराखंड की एक महिला ने अपने साथी संग मिलकर सोशल मीडिया पर जोरदार तरीके से बोलने वाली 100 नामी मुस्लिम औरतों के विरूद्ध साजिश रची। वही महिला और उसके फ्रेंड ने बुल्ली बाई ऐप के जरिए उन औरतों के बारे में विवादित व गंदी गंदी बातें कीं। उसने बोली लगाने जैसा जघन्य कृत्य किया। पुलिस ने शातिर महिला के साथी को भी बेंगलुरु से अरेस्ट किया है।

muslim woman
फोटो-प्रतीकात्मक

जानकारी के मुताबिक, बुल्ली बाई ऐप मामले में दूसरे आरोपी का नाम विशाल बताया जा रहा है। वह 21 वर्ष का इंजीनियरिंग का स्टूडेंट है। विशाल इस साजिश के मुख्य आरोपी महिला का फ्रेंड है। मेन आरोपी महिला और उत्तराखंड के निवासी विशाल कुमार दोनों एक दूसरे को पहले से जानते हैं। उस शातिर महिला को पहले ही कस्टडी में लिया जा चुका है।

आपको बता दें कि मुंबई पुलिस आरोपी महिला को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए उत्तराखंड की कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस के अनुसा, दोनों एक-दूसरे को जानते हैं। वे दोनों सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक व इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर मित्र हैं. इसलिए, आसानी से दोनों लिंक होने की पुष्टि भी जांच में हो गयी।

पुलिस ने साजिश को किया नाकाम

मामले की मेन आरोपी महिला ऐप से जुड़े तीन अकाउंट चला रही थी. जबकि उसका शातिर फ्रेंड विशाल कुमार ने खालसा सुप्रीमिस्ट के नाम से अकाउंट खोला था. ताकि लोगों भ्रामक हो और वो खालसा से मतलब ये निकालें कि इस साजिश के पीछे कोई पंजाबी शख्स है। मगर दोनों आरोपियों की साजिश को मुंबई पुलिस ने असफल कर दिया।

Related News