img

भारत विविधताओं का देश है। यहां आपको अलग अलग मान्यताओं को मानने वाले लोग भी मिलेंगे और अलग अलग स्वाद के व्यंजन भी। इस देश में एक ही खाने को कई तरह से बनाया जाता है।

आप जिस भी राज्य में जाएंगे, वहां आपको एक ही सब्जी का अनोखा टेस्ट चखने को मिलेगा। यूं तो हर राज्य के खानें बेहद खास है, मगर पूर्वी भारत में खाई जाने वाली चीजें खास होने के साथ साथ काफी विचित्र भी हैं, क्योंकि उसे आमतौर पर भारत में बाकी हिस्सों में नहीं खाया जाता है।

आज हम आपको पूर्वी भारत में खाए जाने वाले ऐसे व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी अजीबो गरीब है। पूर्वी भारत में जयंतिया जनजातियों की फेमस डिश है जादो। ये अधिकतर मेघालय में खाई जाती है। इस देश में चावल होता है और उसके साथ मांस को पकाया जाता है। मांस के अलावा इसमें सूअर या मुर्गे के खून को मिलाकर पकाते हैं। यह पुलाव जैसा ही है। बस इसमें खून भी मिला होता है।

अगर आप डॉग लवर हैं तो इस डिश के बारे में न सुने तो ही आपके लिए बेहतर होगा। नागालैंड, मिजोरम और मनीपुर जैसे राज्यों में रहने वाले लोग कुत्ते का मांस बड़े ही चाव से खाते हैं। हैरानी की बात यह है कि यहां कुत्ते के अलावा मकड़ी, सुअर, गाय, केकड़ा और हाथी तक का मांस खाया जाता है, जो कि सुनने में ही बेहद अजीब है। 

--Advertisement--