img

साल 2023 छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल के अंत में दोनों प्रदेशों में विधानसभा इलेक्शन होना है। इलेक्शन को लेकर सियासी सरगर्मी शुरू हो चुकी है। निरंतर जन प्रतिनिधियों और नेताओं की बैठक जारी है। इस बीच बुधवार को छत्तीसगढ़ भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई।

जानकारी के अनुसार यह मीटिंग देर रात तक चली। बैठक में छत्तीसगढ़ की 27 सीटों को लेकर गहन चर्चा हुई। इन 27 सीटों को तीन कैटेगिरी में बांटा गया है। पहली कैटेगिरी में उन तीन सीटों को रखा गया है, जिसमें भाजपा को कभी हार तो कभी जीत मिली है। दूसरी कैटेगिरी में उन सीटों को रखा गया है, जिसमें भाजपा को दो बार से ज्यादा हार मिली है और तीसरी केटेगरी में वो सीटें हैं जहां भाजपा कभी जीती नहीं।

पहली और दूसरी कैटेगिरी मिलाकर कुल 22 सीटें हैं। तीसरी कैटेगिरी में पाँच सीटें हैं। इस बैठक में भाजपा की कमजोर सीटों पर उम्मीदवारों के नाम के पैनल पर भी चर्चा हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय नेताओं के अलावा प्रदेश चुनाव प्रभारी ओम माथुर, नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल प्रमुख रूप से मौजूद थे। 

--Advertisement--