मौसम विभाग ने किया अलर्ट, 11 तारीख तक इन प्रदेशों में नहीं रुकेगी बारिश

img

नॉर्थ इंडिया में बारिश का सितम जारी है. मौसम महकमे ने भविष्यवाणी की है कि 11 जनवरी तक देश के कुछ प्रदेशों में बारिश जारी रहेगी। वर्षा के साथ साथ घना कोहरा लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा देगा।

rain

इन प्रदेशों में दिखेगा वर्षा का कहर

मौसम जानकारों के मुताबिक, उत्तर और मध्य भारत में वर्षा का सितम जारी रहेगा। आज (रविवार) पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और यूपी में वर्षा होगी। हालांकि इसके बाद बारिश का असर कम हो जाएगा। वहीं, मध्य प्रदेश, विदर्भ, पूर्वी भारत और छत्तीसगढ़ में 11 जनवरी तक वर्षा जारी रहेगी।

आपको बता दें कि वर्षा के साथ लोगों को घने कोहरे का सामना भी करना पड़ेगा. आने वाले 24 घंटे यूपी, बिहार, वेस्ट बंगाल एवं सिक्किम में कोहरा छाया रहेगा।

Related News