एक बार फिर कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयारी, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया बड़ा अलर्ट

img

नई दिल्ली॥ उत्तर भारत में लोगों को ठंड एक बार फिर से सताएगी। दिल्ली में सर्दी का कहर जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम इंडिया के कई इलाकों के न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरु हो गई है।

Winter cold

जानकारी के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में शुष्क उत्तर या उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रसार के कारण अगले 3/4 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री °c की गिरावट होने की संभावना है, जिसके चलते 12 और 13 जनवरी को पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली एवं उत्तरी राजस्थान में शीतलहर की आशंका है। मौसम विभाग ने अगले 2/3 दिनों तक दिल्ली में शीतलहर की स्थिति बने रहने की भविष्यवाणी की है।

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 7.8 °c दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को यह 10.8 °c दर्ज किया गया था। पालम वेधशाला ने रविवार को दिल्ली में ‘कोल्ड डे’ दर्ज किया। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया। सफदरजंग का तापमान 16.2 °c दर्ज किया गया।

Related News