मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, मध्य प्रदेश-यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

img

नई दिल्ली।। भारी वर्षा को लेकर देश भर के कई राज्यों को मौसम विभाग ने सावधान कर दिया है। बता दें कि दिल्ली में मॉनसून की एंट्री इस बार लेट से होगी इस कारण दिल्लीवासियों को इतनी जल्दी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आगामी दो दिनों में उत्तर पूर्व, उत्तर और दक्षिण पश्चिम दिल्ली में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार के नेपाल से सटे हिस्से, बंगाल, झारखंड, ओडिशा में तेज बारिश होने की आशंका है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भयंकर वर्षा हो सकती है।

तो वहीं दूसरी ओर बिहार के भिन्न भिन् क्षेत्रों में बाढ़ एवं वर्षा से मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बगहा में मसान नदी तबाही मचा रही है। निरंतर बढ़ते पानी से कटाव होता जा रहा है। लोगों खौफ में हैं। मोतिहारी में भी बाढ़ का पानी तबाही मचा रहा है। अब तक बाढ़ की वजह से सैकड़ों घर नष्ट हो चुके हैं।

Related News