img

बिहार. एक नाबालिग लड़की के साथ सरेराह छेड़खानी का सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लड़के जबरन नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं।

गैंगरेप

इस वीडियो में एक नाबालिग लड़की के साथ कई लड़के जबरदस्ती कर रहे हैं। उसके साथ बर्बरता की जा रही है। उसे निर्वस्त्र करके उसके साथ रेप की कोशिश की जा रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होन के बाद छानबीन शूरू की गई है। जहां दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

कैबिनेट मंत्री राजभर के आवास पर टमाटर-अंडे फेंकने वाले दो सपाई हुए गिरफ्तार !

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि आधा दर्जन से अधिक लड़के एक लड़की को दबोचे हुए हैं। उसके साथ सरेराह लगातार छेड़खानी कर रहे हैं। लड़की चिल्ला रही है। उन लड़कों पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ रहा है।लड़के पीड़िता को बुरी तरह नोच-खसोट रहे हैं। पीड़िता बार-बार छोड़ने की मिन्नतें कर रही है। एक लड़का अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा है।

यूपी बोर्ड के टॉपरो को अखिलेश यादव ने दिया बड़ा तोहफा, झूम उठे छात्र !

इस मामले में पुलिस खुद केस दर्ज करके दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के भलावर ओपी का है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

वीडियो में मौका-ए-वारदात पर एक बाइक गिरी हुई थी। उसका रजिस्ट्रेशन नंबर जहानाबाद जिले का ही है। जहानाबाद एसपी मनीष कुमार ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। वीडियो का सत्यापन किया जा रहा है। आईजी नैयर हसनैन खान ने एसआईटी का गठन किया है।

--Advertisement--