
कई बार ऐसा होता है कि किसी लड़की को अकेला पाकर मनचले उसके साथ बत्तमीजी (Molestation) करने लगते हैं। ऐसा ही एक मामला इन दिनों सामने आया है। इस घटना में एक लड़की को लिफ्ट में अकेला देखकर एक लड़का उसके साथ बत्तमीजी करने लगता है।
जबदस्ती करने लगा किस
दरअसल लड़की को अकेला देखकर एक लड़का उसे जबरदस्ती किस (Molestation) करने लगा। इस दौरान लड़की विरोध करते हुए उसे पीछे धकेलने का प्रयास कर रही होती है तभी लिफ्ट खुलते ही लड़की के पिता पीछे से आ जाते हैं और उसकी धुनाई कर देते हैं।
रूस की घटना (Molestation)
यह घटना रूस के सुरगुत शहर की है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना उस वक्त हुई जब यहां स्थित एक फ्लैट 15 वर्षीय लड़की लिफ्ट में अकेले जा रही थी। ठीक उसी समय एक 27 वर्षीय लड़का भी लिफ्ट में मौजूद था। इस दौरान जैसे ही लिफ्ट बंद हुई वह लड़की के साथ बदतमीजी करने लगा और उसे जबरन किस करने लगा।
पिता ने धुना
हालांकि लड़की ने उसका विरोध करते हुए उसे पीछे धकेलने की कोशिश की लेकिन वह मान नहीं रहा था। (Molestation) इसी बीच अचानक से लिफ्ट खुल गई और लड़की का पिता लिफ्ट में आ गया। जब लड़की के पिता ने लड़के की हरकत देखी तो वह उस पर टूट पड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
पुलिस ने किया अरेस्ट
इसके बाद लड़की ने पिता ने लड़के की गर्दन पकड़कर लिफ्ट से बाहर खींच लिया। इस बीच वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो जाती है और लड़की का पिता उसकी करतूत को भीड़ से बताता है। (Molestation) इस बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस से लड़के को गिरफ्तार कर लिया।
--Advertisement--