img

मणिपुर की हिंसा के बाद से तो मानो देश में ऐसी घटनाओं का सैलाब सा आ गया हो। मणिपुर, बंगाल के बाद अब बिहार से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बिहार के बेगूसराय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

वीडियो में एक अधेड़ उम्र के आदमी और एक नाबालिग लड़की को निर्वस्त्र कर बुरी तरह दौड़ा दौड़ाकर पीटा जा रहा है। यह घटना बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। 

गांव के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक अधेड़ उम्र के आदमी और नाबालिग लड़की के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। घटना वाले दिन दोनों को शारीरिक संबंध बनाने के दौरान आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया था। इसके बाद गांव के लोगों ने दोनों को सड़क पर निर्वस्त्र कर दौड़ा दौड़ाकर पीटा। 

लोगों ने दोनों के साथ दरिंदगी की, लेकिन पुलिस को किसी ने भी सूचना नहीं दी। वायरल वीडियो में जिस आदमी को पीटा जा रहा है उस व्यक्ति की पहचान किशन देव चौरिसया के रूप में की गई है। इसी गांव में संगीत मास्टर है, भजन कीर्तन करता है और लोगों को हारमोनियम सिखाता है। 

पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक एक नाबालिग लड़की मास्टर से हारमोनियम सीखने आई थी। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी कड़ी में एक ग्रामीण ने दोनों को पकड़ लिया और फिर दोनों की जमकर पिटाई की। घटना की जानकारी देते हुए बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस की एक टीम गठित कर दी गई है। पॉस्को एक्ट और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--