पाकिस्तान में हुई 21 से ज्यादा सैलानियों की मौत, जानें वजह

img

इस्लामाबाद के नॉर्थ में एक पहाड़ी रिसॉर्ट शहर है। मुररी कस्बे के हिल स्टेशन में मृतकों की संख्या 21 हो गयी। बताया जा रहा है कि जाम के कारण सभी लोग सड़क पर फंस गए।

Dead body

जानकारी के मुताबिक, बर्फ में जमने से कार में सवार सभी लोगों की मृत्यु हो गई। भारी बर्फबारी देखने आए सैलानियों के लिए यह हिल स्टेशन कब्रिस्तान बन गया।

सैलानियों के शवों को बर्फ से निकालने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव कार्य चलाया जा रहा है। फौज के जवान गाड़ियों में फंसे शवों को निकालने में जुटे हैं। इस दुर्घटना के बाद से हिल स्टेशन की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं।

आपको बता दें कि पाकिस्तान में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। वायरस के चलते यहां जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। तो वहीं यहां के पीएम इमरान खान संक्रमण को रोकने के लिए सख्त से सख्ते फैसले ले रहे हैं।

 

Related News