छत्तीसगढ़ के साथ कई राज्यों में कोरोना के कारण हालात हुए बदतर, लगातार बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

img

नई दिल्ली ।। भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 3 लाख,92 हजार,488 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 3 हजार,689 लोगों की मौत हो गई। बीते 24 घंटों में 3 लाख,07 हजार,865 मरीज स्वस्थ हुए है।

Covid-19

5 मई सवेरे सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में अबतक कोरोना के कुल 1 करोड़,95 लाख,57 हजार,457 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 2 लाख,15 हजार,542 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 33 लाख,49 हजार,644 है। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1 करोड़,59 लाख,92 हजार,271 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

निरंतर घट रहा है रिकवरी रेट

कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ घटता रिकवरी रेट चिंता का विषय बना हुआ है। पिछले कई दिनों से देश के रिकवरी रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट घटकर 81.77 प्रतिशत हो गया है।

24 घंटे में 18 लाख से अधिक टेस्ट

आईसीएमआर के अनुसार पिछले 24 घंटे में 18 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। 01 मई को 18 लाख,04 हजार,954 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 29 करोड़,01 लाख,42 हजार,339 टेस्ट किए जा चुके हैं।

तो वहीं छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी है। इसी बीच शनिवार देर शाम राज्य में 15902 नए मरीज मिले हैं। 229 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। वहीं बीते 24 घंटे में 12508 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Related News