मुगल शासक बाबर के नाम पर नहीं बल्कि इस नेता के नाम पर होगी अयोध्या में बनने वाली मस्जिद, जानिये कौन हैं वो

img

अयोध्या में एक तरफ मन्दिर के बनाने का काम जोरो शोरों से हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ धन्नीपुर गांव में बनने वाली प्रस्तावित मस्जिद का कार्य भी जल्द शुरू होने जा रहा है। इस बीच एक बात काफी चर्चा में हैं कि अयोध्या में बनने वाली मस्जिद को मुगल शासक बाबर के नाम पर समर्पित नहीं किया जाएगा। बल्कि इसे एक स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर रखा जाएगा।

Dhannipur Mosque

इंडो इस्लामिक कल्चर फाउंडेशन के मुताबिक अयोध्या में बन रही मस्जिद और अस्पताल परिसर का नाम प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी मौलवी अहमदुल्ला शाह फैजाबादी के नाम पर रखा जाएगा, जिनकी मौत 164 साल पहले हुई थी। जानकारी के अनुसार 1857 के स्वतंत्रता सेनानी को इस मस्जिद के माध्यम उचित सम्मान दिया जाएगा। इन्हीं के नाम पर अस्पताल, मस्जिद, म्यूजियम और कम्युनिटी किचन तैयार किया जाएगा।

एक बड़े अफसर ने बताया कि हम 5 जून को स्वतंत्रता सेनानी अहमदुल्लाह शाह को याद करते हैं। उनके शहादत दिवस पर हमने पूरे प्रोजेक्ट का नाम उनके नाम पर रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि यहां बनने जा रहे म्यूजियक के जरिये दिखाया जाएगा कि आजादी की लड़ाई में हिंदू-मुस्लिम ने कदम मिलकर कैसे कार्य किया था।

आजादी के पहले जंग के 160 साल बाद भी, अहमदुल्ला शाह फैजाबादी को भारतीय इतिहास में अपना अधिकार मिलना बाकी है। वो बताते हैं कि मौलाना अहमदुल्लाह शाह को जीते जी अंग्रेज नहीं गिरफ्तार पाए थे। उन्हें पकड़ने के लिए अंग्रेजों ने 50 हजार चांदी के सिक्के देने की घोषणा की थी। जिसकी लालच में शाहजहांपुर के राजा जगन्नाथ सिंह ने मौलाना की हत्या कर उनके सिर को अंग्रेजों को सौंप दिया था।

Related News