Up kiran,Digital Desk : बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दो दिवाने सहर में' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान मृणाल ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। मृणाल ने बताया कि उनके करियर के शुरुआती दिनों में उनका बॉयफ्रेंड बॉलीवुड के बड़े स्टार्स को लेकर काफी इनसिक्योर महसूस करता था और इसी वजह से उनके रिश्ते में खटास आने लगी थी।
ऋतिक और शाहिद कपूर से थी 'जलन'
हाल ही में एक चैट शो में अपने को-स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ पहुंचीं मृणाल ने अपने पास्ट रिलेशनशिप का जिक्र किया। मृणाल ने बताया, "जब मैं 'सुपर 30' में ऋतिक रोशन और 'जर्सी' में शाहिद कपूर के साथ काम कर रही थी, तब मेरा तत्कालीन बॉयफ्रेंड काफी परेशान रहने लगा था। उसे लगता था कि मैं इंडस्ट्री के सबसे गुड-लुकिंग एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हूं और उनके साथ वक्त बिता रही हूं।"
एक्टर्स की बराबरी की होड़ में घटाया 17 किलो वजन
मृणाल ने आगे बताया कि उनके बॉयफ्रेंड की इनसिक्योरिटी इस कदर बढ़ गई थी कि उसने खुद को बदलना शुरू कर दिया। एक्ट्रेस ने साझा किया, "मेरे एक्टर्स की बराबरी करने के चक्कर में उसने पागलों की तरह वर्कआउट किया और अपना 15 से 17 किलो वजन कम कर लिया। उसने काफी मसल्स भी बना लिए थे, लेकिन कुछ ही समय बाद उसने जिम छोड़ दिया और फिर से 20 किलो वजन बढ़ा लिया।"
"मैं थक गया हूं तुम्हारे एक्टर्स की बराबरी करके..."
एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनके बॉयफ्रेंड ने हार मानते हुए उनसे कहा था कि वह एक्टर्स की तरह दिखने की कोशिश करते-करते थक चुका है। मृणाल ने साफ किया कि उन्होंने कभी भी उसे वजन घटाने या लुक बदलने के लिए नहीं कहा था। एक्ट्रेस के मुताबिक, यह पूरी तरह से उस शख्स की अपनी इनसिक्योरिटी थी, जिसके कारण उनका रिश्ता बोझ बन गया था।
कल रिलीज हो रही है 'दो दीवाने सहर में'
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी पहली बार फिल्म 'दो दीवाने सहर में' में नजर आने वाली है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन रवि उदयवार ने किया है। खास बात यह है कि इस फिल्म के निर्माता मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली हैं। यह फिल्म कल, यानी 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।




