
बांदा। उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की तबीयत अचानक से मंगलवार की दोपहर बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए तत्काल बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालांकि उन्हें क्या दिक्कत है इस पर कोई भी अधिकारी अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। बता दें कि पंजाब की रोपण जेल से बीते 6 अप्रैल को मुख़्तार को उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में लाया गया था। तब से वह वहीं बंद हैं। इस बीच मऊ, आजमगढ़, प्रयागराज, बाराबंकी की अदालतों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उनकी पेशी हुई। पांच महीने में ऐसा पहली बार हुआ है जब उसे जेल से बाहर लाया गया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार की दोपहर अचानक से Mukhtar Ansari की तबीयत बिगड़ी
मिली जानकारी के मुताबिक बांदा जेल की बैरक में ही मंगलवार की दोपहर अचानक से उसकी (Mukhtar Ansari) तबीयत बिगड़ी तो सबसे पहले उसे जेल अस्पताल में लाया गया। यहां हालात में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया और आला अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। सुरक्षा गारद तत्काल जेल पहुंची और मुख्तार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया। मुख़्तार के मेडिकल कालेज में भर्ती होते ही वहां चारों तरफ पुलिस और पीएसी का पहरा बैठा दिया गया। मुख्तार की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल क्या हुआ है, इस पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
गौरतलब है कि पंजाब की जेल में जाने से पहले भी एक बारे मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) बांदा की जेल में बंद थे। तब भी एक बार उनकी तबीयत बिगड़ी थी। उस वक्त उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उस दौरान उनके भाई अफजाल अंसारी ने आरोप लगाया था कि उन्हें चाय में जहर दिया गया था। बता दें मुख्तार अंसारी अपनी पेशी के दौरान लगातार जान के खतरे का अंदेशा जताते रहे हैं और सुरक्षा की गुहार लगाते रहे हैं।
Arrest : कहाँ गिरफ्तार हुए बावरिया गिरोह के चोर और कितना माल बरामद ?
--Advertisement--