मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ी, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती

img

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ गई है, बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक़ डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है। मुलायम सिंह की तबीयत पहले भी कई बार बिगड़ चुकी है। इससे पहले बीते शुक्रवार को भी पूर्व मुख्यमंत्री मेदांता अस्पताल आए थे।

अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक़ बेचैनी महसूस होने पर उन्हें दोपहर करीब एक बजे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जांच की जा रही है। फिलहाल सपा संस्थापक की हालत स्थिर है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने अस्पताल जाकर मुलायम सिंह का हाल लिया।

उल्लेखनीय है कि गत अगस्त माह में मुलायम सिंह यादव को पेशाब की नली में संक्रमण के बाद लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जुलाई में भी मुलायम सिंह यादव मेदांता में भर्ती हुए थे। उस वक्त उन्हें आंत में समस्या थी।

Related News