img

ब्यूटी डेस्क. मुल्तानी मिट्टी एक प्रकार की नेचुरल मिट्टी होती है। जिसमें भरपूर मात्रा में गुणकारी तत्व मौजूद होते हैं। मुल्तानी मिट्टी में आयरन, सिलिका, मैग्नीशियम, कैल्शियम, डोलोमाइट और कैल्सीसाइट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसे लगाने से त्वचा और बालों को बहुत सारे फायदे मिलते हैं।

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी के फायदे

# ऑयली त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी बहुत फायदेमंद होती है। मुल्तानी मिट्टी में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। जब ये सूख जाये तो इसे गुनगुने पानी से धो लें।

# चेहरे पर काले दाग धब्बों को दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी में थोड़ा सा गाजर का रस और जैतून का तेल मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। बाद में अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

# अपनी रंगत में निखार लाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में दो चम्मच दूध और एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगा कर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें।

# पिंपल्स की समस्या को दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी में नीम की पत्तियों का पेस्ट और गुलाब जल मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।