मुंबई की ‘नाईट लाइफ’ प्रोजेक्ट भाजपा नेताओं को पसंद नहीं, बताई वजह

img

मुंबई की नाईट लाइफ प्रोजेक्ट को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को पसंद नहीं आ रहा है, इसकी कई वजह देते हुए उनका कहना है कि इससे निर्भया जैसी वारदात बढ़ जाएगी। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने बीते दिनों कहा था कि मुंबई के गैर-आवासीय क्षेत्रों में दुकानें, मॉल और रेस्तरां 26 जनवरी से चौबीसों घंटे खुले रह सकते हैं।

वहीं अब इसको लेकर बीजेपी नेता राज पुरोहित ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि ऐसे कल्चर से हजारों निर्भया के मामले होंगे। उन्होंने कहा, ‘अगर ‘शराब’ की संस्कृति लोकप्रिय होती है, तो इससे महिलाओं के खिलाफ अपराध में वृद्धि होगी और हजारों निर्भया के मामले सामने आएंगे। उन्हें सोचना चाहिए कि क्या ऐसी संस्कृति भारत के लिए अच्छी है?’

आपको बता दें कि लंदन और मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में नाइटलाइफ का उदाहरण देते हुए, ठाकरे ने कहा था कि मुंबई को भी लोगों को रात में वैसी सुविधा देने से पीछे नहीं हटना चाहिए। महानगर में सेवाएं 24×7 जारी रहनी चाहिए।

गौरतलब है कि पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह भी कहा था कि नाइटलाइफ को केवल शराब पीने के साथ जोड़ना गलत है। उन्होंने कहा, ‘मुंबई 24×7 काम करता है। यदि ऑनलाइन खरीदारी 24 घंटे खुली रह सकती है, तो रात में दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को बंद क्यों रखा जाना चाहिए। दुकानों और मॉलों को रात में खोलना अनिवार्य नहीं है। यह उनपर निर्भर है, यदि वे दुकानों को खोले रखना चाहते हैं। कोई नियम नहीं बदला गया है।’

Related News