मुनीष शर्मा बने मैथिल ब्राह्मण सभा के ब्लॉक अध्यक्ष

img

शाहजहाँपुर। ब्लॉक मिर्ज़ापुर के ग्राम नर्सुइया स्थित रामसहाय मेमोरियल इंटर कॉलेज में मैथिल ब्राह्मण सभा की एक बैठक प्रह्लाद शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। जिसमें ब्लॉक मिर्जापुर की कार्यकारिणी का गठन किया गया।

प्रह्लाद शर्मा व रामनिवास शर्मा को संरक्षक, मुनीश शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष,मुकेश शर्मा उपाध्यक्ष, रामलला शर्मा महामंत्री, संजीव शर्मा कोषाध्यक्ष, मुरारी लाल शर्मा संगठन मंत्री, कुलदीप शर्मा प्रचार मंत्री,अनिल शर्मा संयुक्त मंत्री आदि को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मैथिल ब्राह्मण सभा शाहजहांपुर के जिलाध्यक्ष अवधेश शर्मा ने कहा कि आज सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है जब तक सभी एकजुट नहीं होंगे तब तक मैथिल ब्राह्मणों का उत्थान नहीं हो सकता। इस दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर अवधेश मैथिल जिलाध्यक्ष, श्यामसुंदर शर्मा जिला उपाध्यक्ष, उदित शर्मा मैथिल जिला महामंत्री, रामनिवास शर्मा, डॉक्टर मोहित शर्मा,हरदेव झा,राजेश शर्मा,विकास मैथिल सहित तमाम मैथिल बंधु उपस्थित रहे। -अशोक कुमार मैथिल

Related News