img

NEET-UG exam paper leak case : बिहार पुलिस ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) में कथित गड़बड़ी के सिलसिले में झारखंड के देवघर जिले से छह लोगों को अरेस्ट किया है। एक अफसर ने आज (22 जून) बताया कि उन्हें शुक्रवार रात देवीपुर थाना क्षेत्र में एम्स-देवघर के पास एक घर से हिरासत में लिया गया।

एसडीपीओ (देवघर सदर) ऋत्विक श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया, "बिहार पुलिस ने हमें सूचना दी थी। हमारी पहचान के आधार पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। सभी संदिग्धों को बिहार ले जाया गया है।" उन्होंने बताया कि संदिग्ध कथित तौर पर झुनू सिंह नामक व्यक्ति के घर पर रह रहे थे।

यहां 6 संदिग्धों के नाम दिए गए है

  • परमजीत सिंह उर्फ ​​बिट्टू
  • चिंटू उर्फ ​​बलदेव कुमार
  • काजू उर्फ ​​प्रशांत कुमार
  • अजीत कुमार
  • राजीव कुमार उर्फ ​​कारू
  • पंकू कुमार

देवघर पुलिस की ओर से जारी बयान के अनुसार, ये सभी बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं।

--Advertisement--