अब इस शक्तिशाली देश में लॉकडाउन के आसार, 3 हफ्तों के लिए स्कूल बंद, यात्राओं पर प्रतिबंध

img

भारत ही नहीं कई विकसित देश कोरोना की मार को नहीं झेल पा रहे हैं। वैक्सीन आने के बाद भी कई देश वायरस को रोकने में असमर्थ। मजबूरी में वहां की सरकार को लॉकडाउन जैसे सख्त नियम लागू करने पड़ रहे है। ऐसे में एक और विकसित देश ने पाबंदियों का सहारा लिया है।

lockdown

जानकारी के मुताबिक फ्रांस में बढ़ते कोरोना वायरस के बीच फ्रांस के प्रेसिडेंट इम्मैन्युअल मैक्रों ने 3 सप्ताहोॆ के लिए देश भर के स्कूलों को बंद करने का ऐलान कर दिया है, साथ ही एक महीने के लिए घरेलू यात्राओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। बैन लगाते हुए फ्रांस की सरकार ने कहा है कि राष्ट्र में वायरस तेजी से बढ़ रहा है।

आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले फ्रांस दूसरी पॉलिसी का पालन कर रहा था जिसके तहत जरूरत के हिसाब से आवश्यक जगहों पर ही बैन लगाया जाता था न की पूरे देश में। किंतु अब पूरे देश के स्कूलों को तीन हफ्ते के लिए बन्द करने का फैसला दिखाता है कि फ्रांस में स्थिति कितनी बिगड़ने लगी है। इतना ही नहीं फ्रांस की सरकार ने कहा है कि रात के सात बजे से सुबह के 6 बजे तक के लिए नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।

ब्राजील में वायरस का असर वहां की राजनीति पर इतना ज्यादा पड़ रहा है कि वहां के विदेश मंत्री को इस्तीफा देना पड़ गया है। ब्राजील के विदेश मंत्री को इसलिए इस्तीफा देना पड़ गया है क्योंकि वहां ऐसा बताया जा रहा है कि विदेशी विभाग दूसरे देशों से पर्याप्त मात्रा में टीके को अरेंज करने में नाकाम रहा है।

 

Related News