img

जाने माने यूट्यूबर और बिग बॉस सीजन टू के विनर एल्विश यादव इस वक्त विवादों में हैं। उन पर रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के इल्जाम लगे हैं। हालांकि पुलिस ने इन सब आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। अब सवाल ये है कि ये रेव पार्टी आखिर है क्या? इसमें होता क्या है और सांपों के जहर का ये पूरा मामला क्या है। चलिए आपको इस खबर में बताते हैं।

पार्टियां पूरी दुनिया में काफी पॉपुलर है। रेव पार्टी का मतलब ऐसी पार्टी जहां हर गैरकानूनी चीजों का इस्तेमाल होता है। इन पार्टी में जाने के लिए लाखों रुपए खर्च करने पड़ते हैं और फिर इन पार्टीज में हर वो नशा दिया जाता है जिसे आमतौर पर ले पाना नामुमकिन है। ऐसी पार्टी को पूरी तरह से सीक्रेट रखा जाता है। देश के बड़े बड़े फार्म हाउस में छुपकर इन पार्टीज को ऑर्गनाइज किया जाता है।

आपको बता दें कि मुंबई, दिल्ली, गुड़गांव, जयपुर और अब नोएडा भी इन पार्टीज का हब बन चुका है। इन पार्टीज में सबसे ज्यादा कोकेन का इस्तेमाल किया जाता है। रातभर इस पार्टी में क्या चल रहा होता है वो किसी को भी पता नहीं होता। सब बस नशे में डूबे रहते हैं। कोकीन के अलावा इन पार्टीज में दूसरा जो सबसे बड़ा नशा है वो है एमडीएमए का जिसे लोग मेफेड्रोन या फिर पार्टी की भाषा में म्याऊं म्याऊं के नाम से बुलाते हैं। यंगस्टर्स इस नशे के लिए आदि हैं।

इसके अलावा इसी तरह बिच्छू और छिपकली को भी नशे के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इन्हें मारकर ड्रिंक्स में मिलाया जाता है। पार्टी का मकसद होता है नशे में चूर चूर हो जाना। बस यंगस्टर्स इस सबके लिए एक रात के लिए लाखों रुपए देने को तैयार हो जाते हैं। भारत में ये पार्टी पूरी तरीके से बैन है। अगर कोई इंसान इस तरह की पार्टी में जाता है या इसे ऑर्गनाइज करता है तो पकड़े जाने पर सजा का भी प्रावधान है। 

--Advertisement--