img

पीएम मोदी ने आज सवेरे राजधानी रांची की जेल रोड पर मौजूद भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का भ्रमण किया। उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर संग्रहालय में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके कुछ देर बाद नरेंद्र मोदी रांची से खूंटी के लिए रवाना हो गए।

उन्होंने 'धरती आबा काराकक्ष' एवं परिसर में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं का भी अवलोकन किया। नरेंद्र मोदी संग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी थे। प्रधानमंत्री उस बैरक को देखने भी गए जहां आखिरी दिनों में भगवान बिरसा मुंडा ने अंतिम सांस ली थी।

इस दौरान पीएम मोदी ने बैरक में मौजूद भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूरे देश की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया। पीएम मोदी करीबन आधे घंटे तक भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क व संग्रहालय में रुके। इसके बाद वो भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू (खूंटी) के लिए रवाना हो गए।

--Advertisement--