img

KKR के कप्तान इयोन मोर्गन पर अबू धाबी के शेख जायद मौदान में मुंबई इंडियंस के विरूद्ध IPL 2021 के खेल में धीमी ओवर गति को बनाए रखने के लिए 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

EOIN MORGAN

IPL के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि चूंकि ये IPL की आचार संहिता के तहत सीजन का दूसरा अपराध था, KKR के कप्तान इयोन मोर्गन पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। कोलकाता प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर प्रत्येक पर 6 लाख रुपये या उनकी व्यक्तिगत मैच फीस का 25 प्रतिशत से कम जुर्माना लगाया गया।

आपको बता दें कि राहुल त्रिपाठी और वेंकटेश अय्यर ने क्रमशः 74 और 53 रनों की पारी खेली क्योंकि KKR (कोलकाता) ने गुरुवार को यहां शेख जायद मौदान में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया।

इस जीत के साथ कोलकाता प्वाइंट टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गया है जबकि मुंबई इंडियंस छठे पायदान पर खिसक गई है। इस मैच में एंट्री करने से पहले, कोलकाता का मुंमबई के विरूद्ध एक निराशाजनक रिकॉर्ड था, जिसमें कुल 28 मैचों में सिर्फ छह जीत दर्ज की गई थी, लेकिन अय्यर और त्रिपाठी ने फ्रेंचाइजी को अपनी किस्मत बदलने में सहायता की।

इससे पहले, क्विंटन डी कॉक की 55 रनों की पारी ने मुंबई इंडियंस को निर्धारित बीस ओवरों में कोलकाता के विरूद्ध 155/6 रन बनाने में मदद की। कोलकाता की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और लॉकी फर्ग्यूसन ने दो-दो विकेट लिए।

--Advertisement--