
महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में नो एंट्री में चार पहिया वाहन ले जाने से मना करने को लेकर पिकअप सवार महिला ने पुलिस की महिला पीआरडी जवान से मारपीट कर दी।इसके अलावा पुलिस चौकी के सामने मारपीट की घटना को देख मौके पर पहुंचे पुलिस दरोगा पर भी महिला ने हमला कर दिया। बता दें महिला ने पुलिस दरोगा का हाथ मे मुंह से काट लिया। वहीं इस घटना को देख कर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची। और महिला को गिरफतार कर लिया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। और मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये मामला महोबा जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र की सुभाष पुलिस चौकी का है। जहाँ महिला ने इस घटना को अंजाम दिया। आपको बता दे महोबा कोतवाली की सुभाष चौकी के बाहर रिंकी सिंह नामक पीआरडी जवान महिला नो एंट्री एरिया में ड्यूटी कर रही थी। तभी एक पिकअप कार में एक बच्ची के साथ राधा नामक एक महिला आ गई। महिला ने नो एंट्री होने के बाद भी पिकअप कार को अंदर ले जाने की जिद की थी। वहीं पीआरडी महिला जवान के मना करने पर महिला ने उस जवान से मारपीट शुरू कर दी। पीआरडी महिला जवान ने बताया। कि महिला ने पुलिस चौकी के सामने मेरे साथ मारपीट की। घटना को लेकर चौकी में बैठे दरोगा विनोद सिंह ने मुझे बचाने का प्रयास किया। तो महिला ने अपने मुंह से उनके हाथ को भी काट लिया। और महिला के काटने से दरोगा विनोद सिंह घायल हो गए।
--Advertisement--