लाल बहादुर शास्त्री की 116वीं जयंती पर, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने किया नमन

img
नई दिल्ली, 02 अक्टूबर यूपी किरण। राष्ट्र आज पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 116वीं जयंती मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शास्त्री को नमन किया। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी ने विजय घाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
       
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को ट्वीट संदेश में कहा, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनकी स्मृति को नमन। भारत माता के उस महान सपूत ने अभूतपूर्व समर्पण और सत्यनिष्ठा से देश की सेवा की। हरित क्रांति व श्वेत क्रांति में मूलभूत भूमिका और युद्धकाल में सुदृढ़ नेतृत्व के लिए सभी देशवासी उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करते है।
 उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू कहा, जय जवान, जय किसान..। राष्ट्र निर्माण में भारत की युवा शक्ति का आह्वान करने वाले, भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती पर उनकी पुण्य स्मृति को सादर प्रणाम। आपने आजन्म “सादा जीवन उच्च विचार” के गांधीवादी जीवन मंत्र का निष्ठापूर्वक पालन किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, लाल बहादुर शास्त्री विनम्र और दृढ़ थे। उन्होंने सादगी को महत्व दिया और हमारे राष्ट्र के कल्याण के लिए जीया। हम उनकी जयंती पर उन्हें भारत के लिए किए गए हर काम के लिए कृतज्ञता की भावना के साथ याद करते हैं।

 

Related News