इस जिग्गज खिलाड़ी के बेटी पर, टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार, रांची लेकर पहुंची पुलिस

img

रांची, 15 अक्टूबर यूपी किरण। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को झारखंड पुलिस गुजरात के कच्छ से लेकर गुरुवार को रांची पहुंची।

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक नाबालिग है, उसके खिलाफ रांची के रातु थाना मेंधोनी के परिजनों की सहमति से पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया और मामला दर्ज होने के बाद झारखंड पुलिस की टेक्निकल टीम की निशानदेही पर गुजरात पुलिस ने कच्छ से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था।

झारखंड पुलिस गुजरात के कच्छ गयी थी और वहां सेआरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर लेकर आज सुबह रांची पहुंची। रांची लाने के बाद आरोपी युवक को रांची के सदर  हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां आरोपी युवक की कोविड-जांच चल रही है।

गौरतलब है कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह  धोनी के आशानुरूप  प्रदर्शन नहीं करने से नाराज युवक द्वारा सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की गयी थी। जिसके बाद रांची में धोनी के हरमू बाईपास रोड और सिमलिया स्थित आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी थी। वहीं इस अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ क्रिकेटरों और धोनी के समर्थकों ने रांची में जोरदार प्रदर्शन भी किया था।

 

Related News