दुनिया का एक ऐसा आइलैंड जहां महिलाएं करती हैं मस्ती, पुरुषों के लिए नहीं है एंट्री

img

छुट्टियां बिताने के लिए लोग अक्सर द्वीप पर जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा आइलैंड है जहां सिर्फ महिलाएं ही मस्ती कर सकती हैं। यहां पुरुषों की अनुमति नहीं है। इस आइलैंड को डिजाइन करने का मकसद महिलाओं को उनकी व्यस्त दिनचर्या से छुट्टी देना और उनके जीवन को खुशहाल बनाना है। इस अनोखे आइलैंड का नाम सुपरशी है। यह फिनलैंड में है।

फिनलैंड के बाल्टिक सागर के पास स्थित यह द्वीप 8.47 एकड़ में फैला हुआ है। इसे अमेरिका की एक बिजनेस वुमन क्रिस्टीना रोथ ने खरीदा है। वह कहती हैं कि वह अपनी छुट्टियां ऐसी जगह बिताना चाहती थीं, जहां महिलाएं खुलकर अपना जीवन बिता सकें। इसलिए उसने यह द्वीप खरीदा। इस आइलैंड में उन्होंने महिलाओं की फिटनेस और पोषण समेत उन सभी चीजों का ध्यान रखा है जिनकी उन्हें जरूरत है।

रोथ का मानना ​​है कि रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं को समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में वह इस रिसॉर्ट में रहकर शांति पा सकती हैं। इस रिसॉर्ट में 4 केबिन हैं। रिसॉर्ट में स्पा, सन बाथ और कई अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सभी केबिन पूरी तरह से स्वास्थ्य पर ध्यान देने के साथ बनाए गए हैं। हर केबिन की कीमत करीब दो से चार लाख रुपये के बीच है। इसमें महिलाएं पांच दिन तक आराम से बिता सकती हैं। इस आइलैंड की यात्रा के लिए टिकट बुक करने से पहले महिलाओं को इसकी मंजूरी लेनी होगी। इसके अलावा उन्हें ऑनलाइन इंटरव्यू भी देना होगा।

Related News