img

राजस्थान इलेक्शन में बीजेपी बाजी मारती नजर आ रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी 114 सीटों पर आगे चल रही है। लेकिन सत्ताधारी कांग्रेस 100 तक नहीं पहुंच पाई है। आइए जानते हैं कांग्रेस की हार के तीन कारण क्या हैं?

पहली वजह- इलेक्शन से कुछ महीने पहले तक कांग्रेस गुटबाजी से जूझती नजर आ रही थी। सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच विवाद का असर कार्यकर्ताओं पर भी पड़ा और जनता में गलत संदेश गया। चुनाव से पहले भी दोनों नेता यह संदेश देते दिखे थे कि हम साथ हैं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

दूसरी वजह- राजस्थान में मोदी बनाम गहलोत चुनाव कांग्रेस को महंगा पड़ा। प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे ने कांग्रेस की जाति-आधारित जनगणना की चाल को कुंद कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान में कई बड़ी चुनावी रैलियां कीं। हालांकि कांग्रेस में चुनाव प्रचार का बोझ सीएम गहलोत के कंधों पर ज्यादा देखा गया। चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरे राहुल गांधी भी ज्यादा आक्रामक नहीं दिखे। इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ा।

तीसरी वजह- कांग्रेस की हार के पीछे बागियों को भी बड़ा कारण माना जा रहा है। कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर कई नेताओं ने पार्टी से बगावत कर दी और निर्दलीय चुनाव लड़ा। कुछ ने तो बीजेपी और अन्य पार्टियों के टिकट पर चुनाव भी लड़ा। इन बागियों ने कांग्रेस को भी परेशान कर रखा है। इसके उलट बीजेपी ने हर बागी को मनाने की जिम्मेदारी बड़े नेताओं को दी और उन्हें मनाने की पुरजोर कोशिश की। इससे भाजपा को फायदा होता दिख रहा है क्योंकि कई बागी इस बात से सहमत हैं।

--Advertisement--