गुवाहाटी, 15 सितम्बर, यूपी किरण सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। इसी के साथ स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी इजाफा हुआ है। सबसे अधिक मामले असम में, उसके बाद त्रिपुरा और तीसरे नंबर पर मणिपुर है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 3247 नये मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही पूर्वोत्तर में काेरोना संक्रमितों की कुल संख्या 190242 हो गई है। इनमें से पिछले 24 घंटे में 2818 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हो गए हैं। इसके साथ ही स्वस्थ्य होने वालों की संख्या अब तक 145947 हो गई है। जबकि, 43459 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
791 मरीजों की मौत हो चुकी है और 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।असम में कोरोना के 2403 नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या 144166 हो गई है। जबकि, 115052 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1918 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 28629 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 482 मरीजों की मौत हो चुकी है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। पिछले 24 घंटे में 13 मरीजों की मौत हुई है। त्रिपुरा में नये मरीजों की संख्या 255 है। कुल मरीजों की संख्या 19184 हो गई है। जबकि, 11536 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 404 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 7426 मरीजों का इलाज चल रहा है। 200 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 06 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। मणिपुर में 96 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 7971 हो गई है, वहीं 6340 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 149 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1585 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 46 मरीज की मौत हो चुकी है।
अरुणाचल प्रदेश में 176 मरीजों की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 6297 हो गई है। 4531 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 152 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1755 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 11 मरीजों की अब तक मौत हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक मरीज की मौत हुई है। नगालैंड में 131 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 5214 हो गई है। राज्य में 3897 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 14 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1289 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है और 08 मरीजों की मौत हुई है। मेघालय में 139 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3863 हो गई है। जिसमें से 2151 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 76 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1684 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 28 मरीजों की मौत हो चुकी है।
गत 24 घंटे के दौरान 02 और मरीजों की मृत्यु हुई है। सिक्किम में कोरोा के 33 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2119 हो गई है। वहीं 1521 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 16 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 582 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि, 16 मरीजों की मौत हो चुकी है।मिजोरम में 14 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1428 हो गई है। जबकि, 919 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 89 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 509 मरीज अस्पताल में दाखिल हैं। दो मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।
_1133456621_100x75.png)
_1572449807_100x75.png)
_1836350193_100x75.png)
_2044619223_100x75.png)
_1533647630_100x75.png)