img

pager attack: एक भारतीय मूल के व्यापारी और नॉर्वे के नागरिक का कथित तौर पर लेबनान पेजर अटैर से कनेक्शन पाया गया है, जिनमें कई लोग मारे गए और कई जख्मी हुए।

केरल में जन्मे रिन्सन जोस वायनाड के निवासी हैं और उनके पास नॉर्वे का पासपोर्ट है। वे अपनी पत्नी के साथ ओस्लो के साथ नॉर्वे में रहते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जोस बुल्गारिया में पंजीकृत एक कंपनी नोर्टा ग्लोबल के मालिक हैं और माना जाता है कि उन्होंने लेबनान को पेजर विस्फोटक की आपूर्ति की थी। लेबनान अटैक से जोस के संबंधों की रिपोर्ट सामने आने के बाद उनके रिश्तेदारों ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें उन पर भरोसा है और वह लेबनान पेजर विस्फोटों में शामिल नहीं होंगे।

रिनसन जोस कौन है?

जोस के एक रिश्तेदार थंकाचेन ने आईएएनएस से कहा, "हम रोजाना फोन पर बात करते हैं। हालांकि, पिछले तीन दिनों से हमारा जोस से कोई संपर्क नहीं है। वह एक सीधे-सादे शख्स हैं और हम उन पर पूरा भरोसा करते हैं। वो किसी भी गलत काम में शामिल नहीं होंगे। हो सकता है कि वो इन धमाको में फंस गए हों।"

रिश्तेदार ने बताया कि पिछले कई दिनों से जो की पत्नी से भी उनका कोई संपर्क नहीं है। कुछ साल पहले जोस उच्च शिक्षा के लिए नॉर्वे चले गए थे। ओस्लो लौटने से पहले उन्होंने कुछ समय के लिए लंदन में काम किया था। अपनी खुद की फर्म होने के अलावा जोस ओस्लो में भी काम करते हैं और उनका एक जुड़वाँ भाई भी लंदन में रहता है। इस बीच, वायनाड में जोस के एक पड़ोसी ने भी कहा कि वह जोस को लंबे समय से जानते हैं और वो बहुत अच्छे इंसान हैं।

--Advertisement--