
आजकल लोगों में फिटनेस को लेकर जागरुक है। लोग दिनभर कार्य करने के बाद भी रेगुलर व्यायाम करने लगे हैं। वे खराब लाइफस्टाइल को पीछे छोड़कर अपने शरीर पर ध्यान दे रहे हैं। कई लोग शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए जिम का सहारा ले रहे हैं। कुछ लोग अपनी डाइट में सुधार कर प्रॉपर डाइट ले रहे हैं। फिट रहने के लिए एक्सरसाइज और डाइट दोनों ही बेहद जरूरी बताए जाते हैं।
व्यायाम करने वालों को अपने आहार में चिकन को शामिल करने की सलाह दी जाती है। यदि कोई व्यक्ति शाकाहारी है, तो उसे पनीर के विकल्प की सलाह दी जाती है। मगर कई लोग इन दोनों फूड्स को ब्रेकफास्ट और लंच में खाते हैं। ऐसे वक्त में यह सवाल उठ सकता है कि कौन सा खाना शरीर के लिए ज्यादा लाभदायक है। इस सवाल का जवाब पाने के लिए आइए पनीर और चिकन दोनों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
पनीर ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड से भरपूर होता है। ये तत्व गठिया में कारगर हैं। इसके अलावा पनीर खाने से हीमोग्लोबिन में सुधार होता है। पनीर अस्थमा, खांसी, जुकाम जैसी बीमारियों को दूर करने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। चिकन में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। हाई प्रोटीन शरीर की हड्डियों को मजबूत रखता है। पनीर की तुलना में चिकन में अधिक प्रोटीन होता है। जानकारों का कहना है कि 100 ग्राम चिकन में 31 ग्राम प्रोटीन होता है. इसके विपरीत 100 ग्राम पनीर में केवल 20 ग्राम प्रोटीन होता है।
चिकन विटामिन बी 12, नियासिन, फॉस्फोरस और आयरन के मुख्य स्रोतों में से एक है। इस विटामिन में नियासिन तंत्रिका तंत्र और पाचन तंत्र को मजबूत करता है। यह त्वचा को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। पनीर कैल्शियम का प्रमुख स्रोत है। पनीर खाने से हड्डियां और दांत स्वस्थ रहते हैं। साथ ही खून का बहाव सुचारू रूप से चलता रहे इसके लिए पनीर का सेवन करना उचित माना जाता है। वर्कआउट करते वक्त आपको कैलोरी का ध्यान रखना होगा।
यदि आप अपनी डाइट में कैलोरी की मात्रा कम करना चाहते हैं तो चिकन खाना फायदेमंद होता है। 100 ग्राम चिकन में 165 कैलोरी होती है। वहीं 100 ग्राम पनीर खाने से शरीर में 265-320 कैलोरी मिलती है। कच्चा चिकन खरीदते समय एंटीबायोटिक मुक्त चिकन का चुनाव करें। लो फैट पनीर और मलाई पनीर दोनों ही शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो लो फैट पनीर खाएं।
ये दोनों ही फूड्स शरीर के लिए हेल्दी होते हैं। पनीर और चिकन दोनों ही वजन कम करने और फिट रहने में सहायता करते हैं। इसके सेवन से शरीर को लाभ होता है। डाइट में इन फूड्स को शामिल कर सकते हैं सेहत को बेहतर यह पूरी जानकारी डाइटीशियन अमिता गद्रे ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
--Advertisement--