अब भारत की इस यूनिवर्सिटी में मिलेगी पीरियड लीव

img

पंजाब विश्वविद्यालय की छात्राओं को पीरियड्स के दौरान छुट्टी मिलेगी। जी हां, शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए आने वाले सेमेस्टर से इन छुट्टियों का लाभ लिया जा सकता है। दरअसल, पंजाब यूनिवर्सिटी के हेड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एक सेमेस्टर में छात्राओं को चार मासिक धर्म अवकाश मिलेंगे। एक महीने में एक मासिक धर्म अवकाश लिया जा सकेगा।

डीन ऑफ यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन ने पीयू के सभी विभाग, इंस्टीट्यूट सेंटर्स, रीजनल सेंटर और रूलर सेंटर्स के चेयरपर्सन, डायरेक्टर, कोऑर्डिनेटर को इसका सर्कुलर भी जारी कर दिया है। ऐसे में चलिए आज की खबर में जानते हैं कि आखिर महिलाओं के लिए पीरियड सिक लीव लेना क्यों जरूरी है और इसके क्या कुछ फायदे हैं।

पीरियड्स महिलाओं में होने वाली एक नेचुरल और जरूरी प्रोसेस है। ये प्रक्रिया महिलाओं के जीवन में बेहद अहम होती है, जिससे एक महिला हर महीने गुजरती है। हालांकि ये अपने साथ कई सारी समस्याएं और चुनौतियों को भी लेकर आती है। इसे लेकर अभी भी विचार विमर्श किया जा रहा है कि आखिर कई सारे संस्थान और स्कूल कॉलेज हैं जहां पर आज भी पीरियड्स के दौरान महिलाओं को छुट्टी नहीं दी जाती। लेकिन पंजाब यूनिवर्सिटी ने ये काम कर दिखाया है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि महिलाओं के लिए ये छुट्टी क्यों जरूरी है।

महिलाओं के मासिक धर्म चक्र के दौरान उनकी हेल्थ के मद्देनजर को देखते हुए सुरक्षित माना जाता है। मासिक धर्म की वजह से दर्द, थकान, मूड स्विंग और दूसरी शारीरिक और इमोशनल प्रॉब्लम्स आपको झेलनी पड़ती है। ऐसे में पंजाब यूनिवर्सिटी उन्हें अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और इस दौरान आराम करने की छूट देता है। 

Related News