Petrol Diesel Price: तेल की कीमतों में आज फिर हुआ इजाफा, इस शहर में डीजल भी पहुंचा 100 के पार

img

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने आज चौथे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा किया है। आज डीजल के दाम में 33 से 37 पैसे वृद्धि की गयी है जबकि पेट्रोल के दाम 26 से 30 पैसे बढ़ाएं गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद मुंबई में डीजल के दाम ने 100 रूपये के आंकड़े को पार कर दिया है।

Petrol Diesel

वहीं, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.84 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल का भाव 92.35 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का दाम 109.83 रुपये व डीजल का दाम 100.29 रुपये प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.23 रुपये जबकि डीजल की कीमत 95.58 रुपये लीटर है। वहीं, चेन्नई में भी पेट्रोल 101.27 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल 96.93 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा बिक है।

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत

शहर              डीजल           पेट्रोल
दिल्ली            92.35         103.84
मुंबई             100.29        109.83
कोलकाता       95.58         104.23
चेन्नई            96.93          101.27
(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का दाम 100 रुपये के आंकड़े को पार हो चुका है। इन दिनों मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।

एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं दाम 

पेट्रोल-डीजल के दाम अब आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

रोजाना सुबह निर्धारित होते हैं दाम

बता दें कि तेल कंपनियां हर दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव करती हैं।रोजाना सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू होती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत दोगुनी हो जाती है।

Related News