img

लोकसभा इलेक्शन की तैयारियों के बीच राजस्थान कांग्रेस में बड़ा फेरबदल शुरू हो गया है। इसकी एक झलक राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी देखने को मिला, जब अशोक गहलोत की जगह सचिन पायलट अगवाई करते नजर आए।

जानकारी के अनुसार, इन दिनों सचिन पायलट को ही कांग्रेस पार्टी में पूर्ण तवज्जो दी जा रही है। जबकि दूसरी तरह अशोक गहलोत बहुत ज्यादा एक्टिव नजर नहीं आ रहे हैं।

इस समय सचिन ही राजस्थान कांग्रेस की फ्रंट सीट पर बैठकर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोल रहे हैं। ईआरसीपी और एमएसपी जैसे मुद्दों पर भी सचिन ने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथ लिया है।

ऐसे में प्रश्न उठना स्वभाविक हैं कि विधानसभा इलेक्शन के बाद अचानक पायलट का यूं एक्टिव होना आगामी इलेक्शन में कांग्रेस का गढ़ बचाने के लिए हो रही मशक्कत है, या फिर अशोक गहलोत का रिप्लेसमेंट? क्योंकि भविष्य में अशोक गहलोत के फिर मुख्यमंत्री बनने के आसार काफी कम हैं।

--Advertisement--