img

पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट जैसे जरूरी कागजात के लिए अब पुलिस ने ऑनलाइन सुविधा का आगाज कर दिया है। दिल्ली में पासपोर्ट वेरिफिकेशन करवाना हो या फिर कैरेक्टर वेरिफिकेशन रिपोर्ट की जरूरत, इन जरूरी कागजात के लिए अब आपको पुलिस स्टेशन जाने की जरूरत नहीं है। महज एक क्लिक और अब आपके सामने हाजिर होंगे वह जरूरी कागजात जिनके लिए आपको पहले हफ्तों और महीनों परेशान होना पड़ता था।

दिल्ली में पासपोर्ट वेरिफिकेशन रिपोर्ट, कैरेक्टर वेरिफिकेशन रिपोर्ट, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट इत्यादि के लिए अब आपको पुलिस स्टेशन आने की कोई जरूरत नहीं है। दिल्ली पुलिस ने आम लोगों के लिए खास सुविधा का ऐलान किया है। दिल्ली पुलिस ने कैरेक्टर वेरिफिकेशन रिपोर्ट के लिए ऑनलाइन सुविधा के साथ साथ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

टू, थ्री, टू, थ्री, सिक्स, टू, थ्री फोन नंबर पर कॉल कर आप जरूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस ऑनलाइन सुविधा के जरिए महज 7 से 21 दिनों के अंदर जरूरी कागजात वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

अगर आपको पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट की जरूरत है तो दिल्ली पुलिस ने इसके लिए खास हेल्पलाइन नंबर टू, थ्री, टू, थ्री, सिक्स, जीरो, फोर जीरो और ई मेल आईडी भी जारी किया है। पासपोर्ट वेरिफिकेशन रिपोर्ट के लिए दिल्ली पुलिस ने खास एम पासपोर्ट सेवा ऐप की सुविधा दी है। यहां से महज पांच दिनों में पासपोर्ट वेरिफिकेशन रिपोर्ट हासिल किया जा सकता है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने पासपोर्ट वेरिफिकेशन रिपोर्ट के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। 

--Advertisement--