गिरजाघर की आड़ में देह व्यापार करवाता था पादरी, अरेस्ट हुआ तो कबूल लिया गुनाह

img

तमिलनाडु॥ कन्याकुमारी से गिरजाघर की आड़ में देह व्यापार चलाने की घटना उजागर हुई है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि पुलिस ने गिरजाघर की आड़ में देह व्यापार चलाने के आरोप में लाल एन एस शाइन सिंह नाम के एक पादरी और चार महिलाओं समेत सात लोगों को गिफ्तार किया गया है।

sex racket

जानकारी के मुताबिक बीते कल को तमिलनाडु पुलिस ने कन्याकुमारी जनपद के एसटी मंगडु क्षेत्र के ज्योति नगर में स्थित ड्यूसिस ऑफ क्राइस्ट एंग्लिकन चर्च ऑफ इंडिया से संबंधित फेडरल चर्च ऑफ इंडिया में छापा मारा।

दरअसल, पुलिस को जानकारी मिली थी कि इस गिरजाघर में कई पुरुष और महिलाएँ लग्जरी कारों में अमूमन आते रहते हैं। फेडरल चर्च ऑफ इंडिया कन्याकुमारी जिले के सबसे बड़े गिरजाघरों में गिना जाता है और सेक्स रैकेट चलाने के आरोपित पादरी बिशप लाल एन एस शाइन सिंह इस गिरजाघर के संस्थापक और प्रमुख हैं। पुलिस को शुरूआती जाँच में पता चला है कि गिरजाघर के अफसरों ने परिसर का इस्तेमाल वेश्यालय चलाने के लिए किया है।

इसी को लेकर मिले इनपुट के बाद पुलिस ने गिरजाघर में रेड मारकर कई लड़कियों एवं मर्दों को रंगे हाथ पकड़ लिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि अरेस्ट की गई आरोपित महिलाओं में एक 19 वर्षीय लड़की भी शामिल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related News