इस देश में गर्मी के दिनों को एन्जॉय कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की तस्वीर

img

नई दिल्ली॥ बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों यूएस में हैं और गर्मी के दिनों को काफी एन्जॉय कर रही है। सोशल मीडिया पर सक्रीय रहने वाली प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है।

priyanka chopra is enjoying the last few days of summer

तस्वीर में प्रियंका फ्लोरल टॉप पहनी हुई हैं और सनग्लास लगाई है। वो हमेशा इसी तरह के सनग्लास में दिखती हैं। इसके कैप्शन में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा-‘गर्मियों के आखिरी के कुछ दिन।’

सोशल मीडिया पर प्रियंका की यह खूबसूरत तस्वीर हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रही है। फैंस प्रियंका की इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं प्रियंका की इस तस्वीर पर अभिनेत्री नरगिस फाकरी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-‘नाइस शॉट!’ प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ कैलिफोर्निया (यूएस) में है।

प्रियंका चोपड़ा की बायोग्राफी अनफिनिश्ड जल्द ही आने वाली है जिसे उन्होंने खुद लिखा है। इसकी जानकारी हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर दी थी। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस जल्द ही फिल्म द व्हाइट टाइगर और वी कैन बी हीरोज में नजर आएंगी।

Related News