प्रियंका का लखनऊ दौरा सम्पन्न

img

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए श्रीमती प्रियंका वाड्रा सक्रिय हो गयी हैं ! अपने दो दिवसीय दौरे के अंतिम चरण में कल शाम उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिला एवं शहर अध्यक्षों, जिला पंचायत सदस्यों एवं ब्लाक प्रमुखों तथा पार्टी फ्रंटल विभाग प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के साथ बैठक किया।

अमेठी एवं रायबरेली के ब्लाक अध्यक्षों के साथ भी व्यापक विचार विमर्श किया। उन्होंने उपरोक्त समस्त पदाधिकारियों के साथ आगामी रणनीतियों पर व्यापक मंथन किया। उन्होंने न्याय पंचायत तक गठित संगठन के बाद शीघ्र ही ग्राम पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि कोरोना में आप लोगों ने महत्वूपूर्ण भूमिका निभाई, पिछले डेढ़ साल में हम लोगों ने सभी के लिए आवाज उठाई सड़क पर कोई पार्टी आई तो वह सिर्फ कांग्रेस ही है।

प्रदेश मुख्यालय में उपस्थित प्रदेश के सभी जनपदों से आये हुए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोग कांग्रेस पार्टी मजबूत सिपाही है हम सबको एक जुट होकर एक सेना की तरह काम करते हुए फिर से तिरगे झण्डे को लहराना है।

बैठक को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया एवं 2022 के विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आहवान किया। उन्होंने समस्त पदाधिकारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

नेता कांग्रेस विधान मण्डल दल श्रीमती आराधना मिश्रा मोना तथा श्री प्रमोद तिवारी ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिवगण श्री जुबैर खान, श्री धीरज गुर्जर, श्री राजेश तिवारी, श्री रोहित चौधरी, श्री बाजीराव खाड़े, श्री प्रदीप नरवाल एवं श्री तौकीर आलम भी उपस्थित रहे।

Related News