Up Kiran, Digital Desk: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने आगामी फरवरी/मार्च 2026 में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथियों और विस्तृत दिशा-निर्देशों की घोषणा कर दी है। विद्यार्थियों को इन निर्देशों का पालन करना होगा, ताकि परीक्षाओं की प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियां और हिस्सा लेने वाले छात्र
आधिकारिक पत्र के अनुसार, 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 2 से 12 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस बार की परीक्षा में न केवल नियमित विद्यार्थी बल्कि ओपन स्कूल, कंपार्टमेंट, री-अपीयर और अतिरिक्त विषयों के छात्रों को भी शामिल किया गया है।
नया निर्णय: 12वीं के कंप्यूटर साइंस विषय में बाहरी परीक्षक
इस बार एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। पंजाब बोर्ड ने 2025-26 शैक्षणिक सत्र से 12वीं कक्षा के कंप्यूटर साइंस विषय के प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए बाहरी परीक्षकों (एक्सटर्नल स्टाफ) को नियुक्त करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय छात्रों के लिए कुछ नया और अलग होगा, क्योंकि ये परीक्षाएं उनके 'सेल्फ सेंटर' यानी खुद के स्कूल में ही आयोजित होंगी और प्रश्न पत्र ऑनलाइन लिंक के जरिए भेजे जाएंगे।
10वीं कंप्यूटर साइंस की परीक्षा होगी स्कूल स्तर पर
हालांकि, 10वीं कक्षा के कंप्यूटर साइंस के प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन स्कूल स्तर पर ही होगा। इसके लिए स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा का वीडियो क्लिप तैयार करें और सुरक्षित रखें, ताकि अगर जरूरत पड़े तो यह बोर्ड को भेजी जा सके।
बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति के लिए दिशा-निर्देश
पंजाब बोर्ड ने 12वीं के प्रमुख विषयों जैसे फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायोलॉजी, अकाउंटेंसी-2, फंडामेंटल्स ऑफ ई-बिजनेस, होम साइंस और कंप्यूटर एप्लीकेशन के लिए बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति का निर्णय लिया है। इसके तहत जिला शिक्षा अफसर सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के कंप्यूटर लेक्चरर्स की ड्यूटी को इंट्रचेंज करेंगे और उन्हें दूसरे स्कूलों में भेजेंगे। वहीं, बाकी विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षा संबंधित स्कूलों में ही आयोजित की जाएगी, जिनमें स्कूल के अध्यापक प्रश्न पत्र तैयार करेंगे।



_1808145860_100x75.jpg)
