img

Punjab By Polls: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के करीबी भगवंत सिंह पंजाब में विधायकी लड़ेंगे। भगवंत सिंह उर्फ भगवंत बाजेके भी अमृतपाल सिंह के साथ असम के डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद हैं।

भगवंत के बेटे ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि भगवंत गुढ़ेरबाहा विधानसभा उपचुनाव से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। यह कदम अमृतपाल सिंह के जीतने के बाद उठाया गया है। पंजाब की खडूर साहिब सीट से इलेक्शन लड़ रहे हैं।

भगवंत अमृतपाल का करीबी सहयोगी है और उसे 2023 में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एसएसए) के तहत हिरासत में लिया गया था।

मंगलवार को लोकसभा में अमृतपाल सिंह सांसद के तौर पर शपथ नहीं ले पाए। कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला के शपथ लेने के बाद अमृतपाल सिंह का नाम पुकारा गया लेकिन वह मौजूद नहीं थे। पंजाब से दोबारा सत्ता में आए अन्य नेताओं को मंगलवार को संसद में शपथ दिलाई गई।

अमृतपाल सिंह की एनएसए हिरासत को अप्रैल 2025 तक बढ़ा दिया गया। ये कार्रवाई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बरामदगी के बाद असम जेल में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई।

--Advertisement--