मुंह में कपड़ा डाल उप मुखिया ने लूटी नाबालिग की इज्जत, अपराधी की इस वारदात में एक महिला भी शामिल

img

नालंदा॥ जिले में इसलामपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में गुरुवार को उप मुखिया ने किशोरी से जबरन बलात्कार कर दिया। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने जनप्रतिनिधि व एक महिला को अरेस्ट कर लिया। 14 वर्षीय पीड़िता ने महिला थाना में केस दर्ज कराया है।

rape

अरेस्ट आरोपियों में इचहौस पंचायत के उपमुखिया अरविंद सिंह एवं रीभा देवी है। आरोपों में पीड़िता ने बताया है कि वह इसलामपुर के एक मोहल्ले में बड़ी बहन के साथ किराया पर रहकर पढ़ाई करती है। मंगलवार को पड़ोसी महिला रीभा देवी अपने पति विरेंद्र कुमार और पुत्री के साथ आईं। महिला झांसा दे किशोरी को अपने घर ले गई।

जहां पूर्व से मौजूद उप मुखिया ने मुंह में कपड़ा डाल जबरन उससे कुकृत्य किया। कमरे में किशोरी की अस्मत लुट रही थी और मौजूद महिला जोर-जोर से हंस रही थी। घटना के बाद महिला ने उपमुखिया से रुपये भी लिए। महिला थानाध्यक्ष अनिता गुप्ता ने बताया कि अरेस्ट उ पमुखिया व महिला को कोर्ट के सुपुर्द कर दिया गया। अग्रतर कार्रवाई जारी है।

Related News