img

ब्लॉगर भाना सिद्धू की रिहाई के लिए सीएम भगवंत मान के जिले में आज एक बड़ी सभा बुलाई गई है। मगर इससे पहले पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। श्रीमणि अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष और सांसद सरमनजीत सिंह मान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सिमरनजीत सिंह मान को हिरासत में ले लिया गया है। ये जानकारी कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने दी है।

सुखपाल सिंह खैरा ने ट्वीट किया कि- क्या पंजाब भी पाकिस्तान की तरह सेना/पुलिस राज्य बन गया है? सिमरनजीत सिंह मान को आज पुलिस ने हिरासत में लिया, जो गैरकानूनी है। आज सिमरनजीत सिंह मान ने भाना सिद्धू के पक्ष में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया था।

उन्होंने कहा कि क्या हमें पंजाब में सरकार के गलत फैसलों का विरोध करने की भी इजाजत नहीं है? यह लोकतंत्र की हत्या है और संविधान में निहित हमारे मौलिक अधिकारों की हत्या है। अरविन्द केजरीवाल और भगवंत मान बाबा साहेब अम्बेडकर जी की तस्वीरें हटाओ।

एक फरवरी को सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने धूरी में बड़ी बैठक कर संघर्ष का आह्वान किया। सभी किसान संगठनों और न्यायप्रिय लोगों के समर्थन से 3 फरवरी को संगरूर में मुख्यमंत्री आवास के सामने धरना देने की घोषणा की गई है।

--Advertisement--