img

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस में नाराजगी है। उन्होंने हाल ही में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा पर हमला बोला था। कांग्रेस नेताओं ने अब सिद्धू को 'बारूद' करार दिया है। कांग्रेस, विधायकों और पूर्व विधायकों ने अनुशासनहीनता के कारण सिद्धू को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने की मांग की है।

कांग्रेस नेताओं की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि भले ही सिद्धू सम्मानित हैं, मगर उनकी हरकतें अक्सर पार्टी के खिलाफ होती हैं। ये सिद्धू ही थे, जिनके नेतृत्व में 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा गया था। इन चुनावों में कांग्रेस 78 में से 18 सीटों पर सिमट गई।

पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने कहा कि यह सब सिद्धू की अनुशासनहीनता के कारण हुआ है। नवजोत दहिया ने कहा कि सिद्धू टीम के खिलाड़ी नहीं हैं। वे जिस टीम से होते हैं उसके खिलाफ खेलते हैं।

इंदरबीर सिंह ने कहा कि जब 2022 में चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था, उस समय सिद्धू उनके साथ बैठे थे, इसके बावजूद उन्होंने खुद को महिमामंडित करने का एजेंडा चुना। गुरदासपुर से विधायक बिरिंदरमीत सिंह पाहरा ने कहा कि सिद्धू ने कभी भी पार्टी के एजेंडे का समर्थन नहीं किया। वह कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में भी असफल रहे। सिद्धू न तो टीम के कप्तान के तौर पर अच्छा प्रदर्शन कर सके और न ही खिलाड़ी के तौर पर।

--Advertisement--