img

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शनिवार को मशहूर रियल एस्टेट कारोबारी रंजीत सिंह गिल के चंडीगढ़ स्थित घर पर छापेमारी की। यह कार्रवाई तब सुर्खियों में आई जब पता चला कि वह बीती रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं।

रणजीत सिंह गिल के भाजपा में शामिल होने के 12 घंटे के भीतर यह कार्रवाई देखने को मिली। रंजीत सिंह गिल शुक्रवार शाम हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के सरकारी आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों में पूरी आस्था जताई। पार्टी में शामिल होने के बाद गिल ने कहा कि वह पंजाब में भाजपा को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

जानकारी के अनुसार, पहले रंजीत सिंह गिल के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन उन्होंने बीती देर रात भाजपा का दामन थाम लिया, जिसके बाद आज सुबह यह छापेमारी हुई।

विजिलेंस की छापेमारी से राजनीतिक बवाल

गिल के भाजपा में शामिल होने के 12 घंटे के भीतर ही चंडीगढ़ सेक्टर-2 स्थित उनके घर पर विजिलेंस टीम द्वारा की गई छापेमारी से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। हालांकि अभी तक विजिलेंस ने छापेमारी से संबंधित कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन इस घटना को गिल के राजनीतिक कदम से जोड़कर देखा जा रहा है।

--Advertisement--